कल ही आपने खबर देखी होगी, MIC Electronics का स्टॉक 5.5% उछल गया। लेकिन ऐसा क्यों हुआ? MIC Electronics का स्टॉक क्यों उछला? रेलवे के ऑर्डर्स ने बढ़ाया कंपनी का दम। और साथ ही साथ लगातार इस कंपनी मैं कई दिग्गज निवेशक निवेश भी कर रहे हैं। चलिए, आसान भाषा में समझते हैं कि इन्वेस्टर्स इस स्टॉक पर भरोसा क्यों दिखा रहे हैं।

रेलवे ने दिया बड़ा ऑर्डर
MIC Electronics ने पालक्कड़ रेलवे डिवीजन के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। ₹1.28 करोड़ का यह ऑर्डर IP-based पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IPIS) इंस्टॉल करने का है, जिसमें 6 साल की मेंटेनेंस भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन स्कीम का हिस्सा है, जिससे रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाया जा रहा है।
मुख्य बिंदु:
| ऑर्डर वैल्यू | ₹1.28 करोड़ |
| प्रोजेक्ट | IPIS सिस्टम (कन्नूर स्टेशन) |
| टाइमफ्रेम | 6 महीने |
| मेंटेनेंस | 6 साल (CAMC) |
पहले भी रेलवे से मिल चुका है काम
यह कंपनी पहले भी इंडियन रेलवे के लिए काम करती रही है:
- ₹1.11 करोड़ का ऑर्डर – इलेक्ट्रॉनिक कोच इंडिकेशन बोर्ड और वीडियो वॉल के लिए।
- ₹60 लाख का ऑर्डर – इमरजेंसी लाइटिंग यूनिट्स के लिए।
मतलब रेलवे के साथ मजबूत कनेक्शन है, और भविष्य में और भी कॉन्ट्रैक्ट मिलने के चांस हैं।
कंपनी का बिजनेस
MIC Electronics LED डिस्प्ले, लाइटिंग सॉल्यूशंस, टेलीकॉम उपकरण और मेडिकल डिवाइसेज (ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स) बनाती है। ग्लोबल प्रेजेंस है – USA, UK, ऑस्ट्रेलिया में भी बिकती हैं इसकी प्रोडक्ट्स।
सर्टिफिकेशन्स: ISO 45001:2018 (सेफ्टी) और ISO 14001:2015 (एनवायरनमेंट) – यह दिखाता है कि कंपनी स्टैंडर्ड्स फॉलो करती है।
फाइनेंशियल हेल्थ
क्वार्टरली रिजल्ट्स (Q1FY26):
- नेट सेल्स: ₹11.61 करोड़
- नेट प्रॉफिट: ₹1.67 करोड़
सालाना ग्रोथ (FY25 vs FY24):
- सेल्स में 8% की बढ़ोतरी (₹94.76 करोड़)
- प्रॉफिट: 9.83 करोड़ रुपये (FY24 में ₹61.84 करोड़ था, लेकिन FY24 में एक एक्सेप्शनल इनकम था)
लॉन्ग-टर्म ग्रोथ:
- 5 साल में 19.2% CAGR प्रॉफिट ग्रोथ
- 3 साल में 293% रिटर्न
- 5 साल में 5,340% का मल्टीबैगर!
प्रमोटर्स भी खरीद रहे हैं
मार्च 2025 तक, प्रमोटर्स ने 44,500 शेयर्स खरीदे और अपना स्टेक 66.48% कर लिया। जब प्रमोटर्स खुद शेयर्स खरीदते हैं, तो यह पॉजिटिव साइन होता है।
फाइनल बात
MIC Electronics का बिजनेस मजबूत है, रेलवे के कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं, और फाइनेंशियल्स भी स्टेबल दिख रहे हैं। शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स ने कल 5% की जंप देखी, लेकिन लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए भी ग्रोथ पोटेंशियल है।
पर स्टॉक हाई रिस्क भी है
- 52-वीक हाई: ₹114.74
- करंट प्राइस: ₹53.35
- 52-वीक लो: ₹49.50










2 thoughts on “IRFC नहीं इस ₹55 के Railway Stock को मिला ₹1,28,34,157 का प्रोजेक्ट, शेयर में बंपर उछाल”